Vivo V60 Review: Price, Camera, Battery, Specs & Features (2025)

Vivo अपनी V-series के लिए हमेशा से जानी जाती है, खासकर stylish design और powerful cameras की वजह से। इस बार कंपनी ने लॉन्च किया है Vivo V60, जो अपने पिछले मॉडल से कई बड़े upgrades लेकर आया है। बड़े battery backup, नया processor और telephoto lens इस फोन को और भी खास बनाते हैं। अगर आप एक ऐसा smartphone ढूंढ रहे हैं जो daily use के साथ-साथ photography में भी best हो, तो ये review आपके लिए है।

Unboxing

Vivo V60 का box खोलते ही आपको सबसे पहले smartphone मिलता है। साथ ही company ने एक high-quality back cover भी दिया है, जो phone के रंग से match करता है। Charging के लिए 90W का fast charger और Type-A to Type-C cable मौजूद है। मतलब आपको अलग से कुछ खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Design

इस बार Vivo ने design पूरी तरह से नया कर दिया है। फोन में Quad-curved display और curvy back panel है, जिससे इसे पकड़ना आसान और comfortable हो जाता है। Color options में Auspicious Gold, Moonlight Blue और Mist Grey शामिल हैं। Gold और Blue variant में glass back दिया गया है, जबकि Mist Grey में polycarbonate back panel है। Overall design देखने में premium और modern लगता है।

Weight

फोन का weight लगभग 200 ग्राम है। सुनने में थोड़ा ज्यादा लगता है, लेकिन slim design (7.6 mm thickness) की वजह से ये हाथ में हल्का और balanced feel होता है।

Ports & Buttons

Vivo V60 में standard ports और buttons दिए गए हैं। इसमें USB Type-C port, power और volume buttons, dual SIM slot, IR Blaster और NFC support मिलता है। Connectivity के मामले में किसी तरह की कमी महसूस नहीं होती।

Display

Display इस phone का सबसे strong feature है। इसमें है 6.77-inch Full HD+ AMOLED Quad-Curve panel 120Hz refresh rate के साथ। Brightness भी काफी impressive है — normal mode में 1500 nits और peak brightness 5000 nits तक जाती है। HDR support के साथ आप Netflix और YouTube पर high-quality videos का मज़ा ले सकते हैं। साथ ही in-display fingerprint scanner fast और reliable है।

Connectivity

ये एक 5G ready smartphone है, जिसमें dual 4G SIM, NFC और IR Blaster का support मिलता है। USB 2.0 भी मौजूद है।

Sensors

फोन में सभी essential sensors दिए गए हैं, जिनमें in-display fingerprint scanner और face unlock जैसे options भी शामिल हैं।

Multimedia

Multimedia lovers के लिए ये phone सही साबित होगा। इसमें dual stereo speakers दिए गए हैं, जिनकी loudness और clarity अच्छी है। हालांकि haptic feedback average quality का है। AMOLED display की वजह से videos और games का experience काफी मजेदार हो जाता है।

Performance / Battery / IP Rating

Vivo V60 में है Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 processor, जो daily tasks और light से medium gaming के लिए काफी अच्छा है। BGMI जैसे games 60fps तक medium settings पर smoothly चलते हैं।

Battery इसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसमें है 6500 mAh की massive battery जो आसानी से पूरा दिन चलती है। साथ में 90W fast charging दी गई है। Phone IP68 और IP69 rated है, यानी पानी और धूल से सुरक्षित है।

RAM & Storage

फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 storage options मिलते हैं। हालांकि ये latest technology नहीं है, लेकिन normal users के लिए काफी है।

OS / UI

Vivo V60 Android 15 पर चलता है, जिसमें Funtouch OS 15 दिया गया है। कंपनी ने 4 साल तक software updates देने का वादा किया है। UI smooth है, हालांकि इसमें कुछ pre-installed apps आते हैं जिन्हें uninstall किया जा सकता है। Dialer Vivo का खुद का है और इसमें call recording बिना announcement के संभव है।

Camera

Camera Vivo V60 की सबसे बड़ी highlight है। इसमें quad-camera setup मिलता है:

  • 50MP Main Camera with OIS
  • 50MP Telephoto Lens (3x zoom, up to 100x digital zoom)
  • 8MP Ultra-wide
  • 50MP Selfie Camera
  • Partnership whit ZEISS

Main और telephoto camera से detail और color reproduction काफी अच्छा है। Portrait mode में अलग-अलग focal lengths और cinematic filters दिए गए हैं। Selfie camera wide angle support करता है और group selfies के लिए बेहतरीन है।

Video recording 4K 30fps तक की जा सकती है। Stabilization option मौजूद है, लेकिन 1080p पर ज्यादा बेहतर काम करता है।

Pricing

Vivo V60 की starting price है ₹36,999 (8GB RAM + 128GB storage)। इसके higher variants भी available हैं। Pre-booking पर कुछ offers और discounts मिल सकते हैं। पिछले मॉडल Vivo V50 से compare करें तो V60 में battery, processor और camera setup में अच्छे upgrades किए गए हैं।

FAQ

Q1: क्या Vivo V60 waterproof है?
 हाँ, इसमें IP68 और IP69 rating है, यानी पानी और धूल से सुरक्षित है।

Q2: क्या Vivo V60 gaming के लिए अच्छा है?
 ये phone heavy gaming के लिए नहीं है, लेकिन BGMI और अन्य games medium settings पर smooth चलते हैं।

Q3: Vivo V60 की battery backup कितनी है?
 6500 mAh battery है, जो heavy usage में भी पूरा दिन आराम से चल जाती है।

Q4: क्या Vivo V60 में 5G support है?
 हाँ, ये पूरी तरह से 5G ready smartphone है।

Q5: Vivo V60 का सबसे बड़ा highlight क्या है?
 इसका 50MP telephoto lens और बड़ा battery backup।

Leave a Comment